Home > Jamshedpur > झारखंड राज्य के निर्माता शिबू सोरेन को बाबर खान ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गुरुजी हमेशा याद रखे जाएंगे

झारखंड राज्य के निर्माता शिबू सोरेन को बाबर खान ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गुरुजी हमेशा याद रखे जाएंगे

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व नेता बाबर खान ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के संस्थापक नेताओं में शामिल दिशोम गुरु शिबू सोरेन  (Dishom Guru Shibu Soren)के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि गुरुजी का जाना न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

बाबर खान ने कहा कि शिबू सोरेन (Dishom Guru Shibu Soren) ने जनजातीय समाज, वंचितों और पीड़ितों के अधिकारों की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। खास तौर पर उन्होंने झारखंड में महाजनी प्रथा के खिलाफ जो ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। वह न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे, जिन्होंने राज्य निर्माण की आधारशिला रखी।

इसे भी पढ़ें: श्रावण की चतुर्थ सोमवारी पर जिला बार संघ में महादेव की पूजा, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

उन्होंने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों एवं समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

गौरतलब है कि बाबर खान ने जेएमएम से राजनीति की शुरुआत की थी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनके गहरे रिश्ते थे। बाबर खान दिशोम गुरु का काफी सम्मान करते थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply