Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : मानगो में जेवर चोरी का मामला: टाटा स्टील के इंजीनियर के घर से 20 लाख के गहने गायब, परिचित पर शक

Jamshedpur News : मानगो में जेवर चोरी का मामला: टाटा स्टील के इंजीनियर के घर से 20 लाख के गहने गायब, परिचित पर शक

Jamshedpur : (Jamshedpur News) जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के घर से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। यह घटना उस वक्त सामने आई जब शाह फैसल की पत्नी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर में अलमारी से जेवर निकालने गईं। (Jamshedpur News)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : पुलिसिया साजिश या न्यायिक प्रक्रिया? टेल्को थाने की कार्यशैली पर उठे सवाल, परिजनों ने CBI जांच की मांग की

बताया गया कि प्रथम तल स्थित कमरे में जब उन्होंने अलमारी खोली तो जेवरों से भरा बैग गायब था। शाह फैसल ने जानकारी दी कि अलमारी का लॉकर बंद था, लेकिन उसकी चाबी बाहर टेबल पर रखी हुई थी। आशंका है कि चाबी का उपयोग कर लॉकर खोला गया और गहने चुरा लिए गए।

Jamshedpur News: मानगो में चोरी के बाद बिखरा सामान

Jamshedpur News मानगो में चोरी की चल रही जांच

परिवार की ओर से घटना की सूचना तुरंत मानगो थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध की पहचान हो सके।

फैसल ने यह भी बताया कि घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं हैं, जिससे संदेह है कि चोरी किसी परिचित या अंदर के व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

 

You may also like
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Illegal Weapon Arrest : जमशेदपुर के कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और गोली बरामद
Birsanagar Theft Case ; बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद

Leave a Reply