Home > Jamshedpur > Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कुटकुट डूंगरी बस्ती में लगाया गया कैंप, भरे गए वृद्धा पेंशन के फॉर्म+ वीडियो

Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कुटकुट डूंगरी बस्ती में लगाया गया कैंप, भरे गए वृद्धा पेंशन के फॉर्म+ वीडियो

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर उनके विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने शुक्रवार को जवाहर नगर रोड नंबर 6 स्थित कुटकुट डूंगरी बस्ती में एक कैंप लगाया गया। कैंप में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वृद्धा पेंशन के फॉर्म भरे गए। कैंप में मौलाना अंसार खान का सहयोग राजाराम पंडित, टीचर सुनीता एक्का, सरिता एक्का, आनंद एक्का, आदिल खान और रंजन कुजूर ने किया। मौलाना अंसार खान ने बताया कि यह फॉर्म स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कार्यालय में जमा किया जाएगा और वहां से पेंशन का सर्टिफिकेट बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सभी को पेंशन सर्टिफिकेट बाटेंगे। इसके बाद इन सभी को सरकारी पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कई बार कार्यक्रम आयोजित कर हजारों विधवा व वृद्धा पेंशन सर्टिफिकेट बांटे हैं।

 

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply