Home > Jamshedpur > Jamshedpur: स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को राज्य में मिला तीसरा स्थान, देश में 156 वीं रैंक

Jamshedpur: स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को राज्य में मिला तीसरा स्थान, देश में 156 वीं रैंक

जमशेदपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को झारखंड में तीसरा स्थान मिला है। मानगो को 4939.01 अंक मिले हैं। पहले नंबर पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति है। दूसरे नंबर पर रांची है। धनबाद चौथे नंबर पर खिसक गया है। जबकि देश भर की बात करें तो एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मानगो स्वच्छता को लेकर 156 वें स्थान पर है। मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली गए थे। उन्होंने वहां से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा की मानगो नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में काफी अच्छा काम किया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आने वाले साल में मानगो नगर निगम और बेहतर काम करेगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply