जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर उनके विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने शुक्रवार को जवाहर नगर रोड नंबर 6 स्थित कुटकुट डूंगरी बस्ती में एक कैंप लगाया गया। कैंप में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वृद्धा पेंशन के फॉर्म भरे गए। कैंप में मौलाना अंसार खान का सहयोग राजाराम पंडित, टीचर सुनीता एक्का, सरिता एक्का, आनंद एक्का, आदिल खान और रंजन कुजूर ने किया। मौलाना अंसार खान ने बताया कि यह फॉर्म स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कार्यालय में जमा किया जाएगा और वहां से पेंशन का सर्टिफिकेट बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सभी को पेंशन सर्टिफिकेट बाटेंगे। इसके बाद इन सभी को सरकारी पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कई बार कार्यक्रम आयोजित कर हजारों विधवा व वृद्धा पेंशन सर्टिफिकेट बांटे हैं।




