Home > Crime > Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन बस्ती में बिल्डिंग चर्च स्कूल की टीचर के घर पर लगी आग+ वीडियो

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन बस्ती में बिल्डिंग चर्च स्कूल की टीचर के घर पर लगी आग+ वीडियो

टाटा स्टील अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू, काफी सामान जल कर रख

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन बस्ती में बेल्डीह चर्च स्कूल की टीचर जैसमीन के घर पर आग लगी है। आग की चपेट में आकर घर में ग्राउंड फ्लोर पर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर फौरन टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और तब लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टाटा स्टील अग्निशमन विभाग के फायर कर्मी महताब आलम ने बताया कि जब वह आए तो देखा कि आग काफी फैल रही थी। उन्होंने बताया कि घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद थे। इसको खोला गया। किचन में गैस सिलेंडर रखा था। इसे हटाया गया। वरना गैस सिलेंडर में ब्लास्ट का खतरा था। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि यह पता नहीं चल सका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर कुछ और कारण है। टीचर के बेटे राकेश ने बताया कि जब घर में आग लगी तो वह ऊपर की मंजिल पर थे। फौरन नीचे आए। उनकी मम्मी नीचे थीं। एक और बुजुर्ग थे। इनको बाहर निकाला गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply