Home > Crime > Jamshedpur: कदमा के रानीकुदर में एक बिल्डिंग पर चोरी की नीयत से चढ़े युवक को लोगों ने पकड़ कर खुद दी सज़ा, हाथ बांधकर छोड़ा+ वीडियो

Jamshedpur: कदमा के रानीकुदर में एक बिल्डिंग पर चोरी की नीयत से चढ़े युवक को लोगों ने पकड़ कर खुद दी सज़ा, हाथ बांधकर छोड़ा+ वीडियो

युवक के पास से बरामद हुआ है पाना, इलाके के लोग पहले भी कई बार पकड़ कर छोड़ चुके हैं

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रानी कुदर में एक बिल्डिंग पर चोरी की नीयत से चढ़े युवक को कुछ लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह युवक चोरी करने की नीयत से एक बिल्डिंग पर चढ़ा था। लोगों ने इसे पकड़ कर इसे खुद सजा दी है। युवक का पीछे से हाथ बांधकर इसे बाहर छोड़ दिया गया है। यह युवक रानी कुदर और शास्त्री नगर आदि इलाके में टहल रहा है। लोगों से हाथ खोलने को कह रहा है। लेकिन, किसी ने इसका हाथ नहीं खोला। लोगों का कहना है कि इसको इसलिए सजा दी गई है। ताकि, लोग जान लें कि यह युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। जिस युवक को लोगों ने पकड़ा है उसका नाम फिरोज है।

हालांकि फिरोज का बहाना बना रहा है कि वह चोरी की नीयत से नहीं चढ़ा था। बल्कि नींद में था और इसी चलते वह बिल्डिंग पर चढ़ गया था। फिरोज के पास से ताला तोड़ने का औजार भी मिला है। उसका कहना है कि वह मिस्त्री है इसलिए यह पाना अपने पास रखता है। लोगों ने फिरोज से पूछताछ की। लेकिन, उसने अपना घर और पता नहीं बताया। उसका कहना है कि वह अनाथ है और जहां पाता है वहां सो जाता है। इलाके के लोगों का कहना है कि पहले कई बार फिरोज को चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा था। उसे ऐसा करने से रोका भी गया था। लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। इसीलिए उसका हाथ बांधा गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply