Home > Jamshedpur > जिले में 10 नए लोग मिले डेंगू पॉजिटिव, साकची में डीसी ऑफिस से दी गई जानकारी

जिले में 10 नए लोग मिले डेंगू पॉजिटिव, साकची में डीसी ऑफिस से दी गई जानकारी

जमशेदपुर : जिले में शनिवार को 10 नए व्यक्ति डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। जबकि ठीक होने पर डेंगू के 62 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। साकची में डीसी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 4204 सैंपल की जांच की गई है। इसमें 612 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अभी 289 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 11 आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि 278 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। सरकारी अस्पताल और टीएमएच का आंकड़ा है। इसके अलावा प्राइवेट नर्सिंग होम और डॉक्टरों से भी लोग इलाज करा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए मानगो में नगर निगम ने चलाया अभियान, जल जमाव करने व कचरा फैलाने वालों से वसूला 17500 रुपए जुर्माना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत