Home > Business > टाटा मोटर्स के कर्मचारियों से साडे 8 घंटा ड्यूटी लेने के मामले में गोलमोल जवाब के बाद भड़का टेल्को वर्कर्स यूनियन, पदाधिकारी बोले 8 घंटे के अंदर ही पंच टाइम हो

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों से साडे 8 घंटा ड्यूटी लेने के मामले में गोलमोल जवाब के बाद भड़का टेल्को वर्कर्स यूनियन, पदाधिकारी बोले 8 घंटे के अंदर ही पंच टाइम हो

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कर्मचारियों से 8 घंटे के बजाए 8:30 घंटा ड्यूटी ली जाती है। इसकी शिकायत टेल्को वर्कर्स यूनियन ने फैक्ट्री इंस्पेक्टर से की थी। फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने इस मामले में टाटा मोटर्स के अधिकारियों को नोटिस जारी की थी और स्पष्टीकरण मांगा था। बताते हैं कि टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने गोलमोल जवाब फैक्ट्री इंस्पेक्टर को गोलमोल जवाब सौंपा है। जवाब में कहा गया है कि कंपनी कर्मचारियों को आधा घंटा लंच का देते हैं और इसीलिए 8:30 घंटा ड्यूटी लेते हैं। जबकि, टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन का कहना है कि 8 घंटे के अंदर ही पंच टाइम होना चाहिए। लंच टाइम में जो मजदूर गेट से निकलते हैं। उनका पैसा नहीं कटना चाहिए। कंपनी प्रबंधन एक तरफ लंच में निकलने वाले मजदूरों का पैसा काट रही है तो दूसरी तरफ, लंच का हवाला देकर 8:30 घंटा काम ले रही है। कारखाना अधिनियम में साफ प्रावधान है कि कोई भी कर्मचारी सप्ताह में 48 घंटा से अधिक काम नहीं करेगा। अगर, किसी कर्मचारी से 48 घंटे से अधिक काम करवाया जा रहा है तो यह अपराध के दायरे में आता है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर के तमाम कारखानों में 8 घंटा प्रतिदिन के हिसाब से ही 6 दिन काम लिया जाता है और इसी में खाने का ब्रेक भी दिया जाता है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की मांग है कि फैक्ट्री इंस्पेक्टर टाटा मोटर्स के पदाधिकारियों पर कार्रवाई करे।
इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स में कर्मचारियों की सेफ्टी सवालों के घेरे में, कर्मचारियों के घायल और मौत पर लोगों में नाराजगी, फैक्ट्री इंस्पेक्टर भी नहीं ले रहे एक्शन

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO