Home > Crime > बहरागोड़ा में वाहन चोरी करने वाले जमशेदपुर के चार बदमाश गिरफ्तार, बोलेरो समेत काफी सामान जप्त

बहरागोड़ा में वाहन चोरी करने वाले जमशेदपुर के चार बदमाश गिरफ्तार, बोलेरो समेत काफी सामान जप्त

जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को जमशेदपुर के कई बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने बहरागोड़ा में 16 जुलाई को एक बोलेरो वाहन चोरी किया था। वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उसी रात ओडिशा के झारपोखरिया से एक हार्डवेयर दुकान से समरसेबल और इलेक्ट्रिक पानी की मोटर भी चोरी हुई है। इस घटना में बदमाशों ने चोरी की बोलेरो का प्रयोग किया था। एसएसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई थी। पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।

कमलपुर थाना के पास वाहन की चेकिंग के क्रम में एक फोर्ड कंपनी के वाहन से दो शातिर बदमाश मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले गोविंदा डे और दाईगुट्टू के रहने वाले मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। वाहन की डिक्की से दो समरसेबल मोटर भी बरामद की गई, जो चोरी की थी। इन दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले निहार मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा और बारीडीह के रहने वाले तारकेश्वर शर्मा उर्फ आलोक शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की गई बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया। इन लोगों ने बताया कि उड़ीसा के झार पोखरिया इलाके से हार्डवेयर दुकान से इलेक्ट्रिक पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी हुआ था। इसे भी बरामद कर लिया गया। इसके अलावा रांची के राहे से इन लोगों ने प्रज्ञा केंद्र से जेरॉक्स मशीन व प्रिंटर भी चोरी किया था। यह सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश गोविंदा डे पर बागबेड़ा, सीतारामडेरा समेत विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। मनीष श्रीवास्तव पर टेल्को, बागबेड़ा समेत छह थानों में मुकदमे दर्ज हैं। निहार मिश्रा पर मानगो और सुंदरनगर समेत 7 थानों में मुकदमे दर्ज हैं। तारकेश्वर शर्मा पर पांच थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने सभी को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह पुलिस ने नेशनल हाईवे पर उमा हॉस्पिटल के सामने से चोरी गई बाइक समेत चार दोपहिया वाहन किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO

Leave a Reply