Home > Business > टाटा मोटर्स में कर्मचारियों की सेफ्टी सवालों के घेरे में, कर्मचारियों के घायल और मौत पर लोगों में नाराजगी, फैक्ट्री इंस्पेक्टर भी नहीं ले रहे एक्शन

टाटा मोटर्स में कर्मचारियों की सेफ्टी सवालों के घेरे में, कर्मचारियों के घायल और मौत पर लोगों में नाराजगी, फैक्ट्री इंस्पेक्टर भी नहीं ले रहे एक्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कर्मचारियों की सेफ्टी सवालों के घेरे में है। शनिवार को यहां चेसिस की टक्कर से 2 कर्मचारी घायल हो गए थे। इनमें से एक अरुण कुमार सिंह की शनिवार देर रात टाटा मेन हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। जबकि, एक घायल कर्मचारी का टाटा मोटर्स में इलाज चल रहा है। सोमवार को भी टाटा मोटर्स में हादसा हुआ। इंजन डिवीजन के कर्मचारी के ऊपर कांच का बड़ा टुकड़ा गिरने से वह घायल हो गया। उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका हाथ और पैर पैर कट गया है। इन सब घटनाओं से टाटा मोटर्स के कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी मजदूरों की सेफ्टी के साथ खिलवाड़ कर रही है। दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन इन मुद्दों को नहीं उठा रही है। यूनियन के पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे भी कर्मचारियों में नाराजगी है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के आकाश दुबे और हर्षवर्धन ने मामले की शिकायत फैक्ट्री इंस्पेक्टर से की। इन लोगों ने बताया कि फैक्ट्री इंस्पेक्टर का साफ कहना है कि सरकार के दबाव में वह काम नहीं कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स कंपनी में चेचिस की टक्कर से कर्मचारी अरुण कुमार की मौत के बाद कर्मचारियों में नाराजगी, प्रबंधन ने बेटे को दी परमानेंट नौकरी व 95 लाख ₹6000 मुआवजा

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें