Home > Crime > गोलमुरी थाना पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार स्कूटी बरामद

गोलमुरी थाना पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार स्कूटी बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : गोलमुरी थाना पुलिस ने एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो के आजाद बस्ती रोड नंबर 5 का रहने वाला इस्माइल, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह का रहने वाला सावन कालिंदी उर्फ कालिया और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ही बाबूडीह ग्वाला बस्ती का रहने वाला सुनील कालिंदी हैं। पुलिस ने इनके पास से दो एक्टिवा स्कूटी और दो प्लेजर स्कूटी बरामद की है। इस्माइल के पास से तीन स्कूटी बरामद हुई है। दो स्कूटी इस्माइल के पास उसके घर से मिली है। जबकि एक स्कूटी उसने बेटे की बीमारी का बहाना बना कर गिरवी रख दी थी। ये स्कूटी दूसरे के पास से बरामद हुई है। गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरुवार को बताया कि उनके क्षेत्र से रिफ्यूजी कॉलोनी के रहने वाले विकास भट्टाचार्य की एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई थी। गोलमुरी मुस्लिम बस्ती से फिरदौस अहमद की स्कूटी चोरी चली गई थी। इन दोनों मामले में एक मई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जबकि गोलमुरी थाना में एक मामले में 11 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी और घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित हुई थी। इसी के बाद पुलिस ने चोरों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर विकास भट्टाचार्य की एक्टिवा स्कूटी के अलावा चोरी की तीन अन्य स्कूटी भी बरामद की। लिखा पढ़ी करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – कक्षा 8 पास कर चुके अभिवंचित वर्ग के छात्रों के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की मांग, अभिभावक संघ ने दिया धरना

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार