Home > Jamshedpur > उलीडीह में आदिवासियों की शमशान भूमि पर बनाई जा रही थी नाली, बिरसा सेना के लोगों ने ठेकेदार को खदेड़ जला दिया सामान

उलीडीह में आदिवासियों की शमशान भूमि पर बनाई जा रही थी नाली, बिरसा सेना के लोगों ने ठेकेदार को खदेड़ जला दिया सामान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह में आदिवासियों की शमशान भूमि पर गुरुवार को मानगो नगर निगम की तरफ से नाली निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बिरसा सेना के लोग पहुंचे और ठेकेदार को वहां से खदेड़ दिया। ठेकेदार के लोग बुलडोजर लेकर वहां से भाग खड़े हुए। ठेकेदार का जो सामान था उसको जला दिया गया। बिरसा सेना के दिनकर कच्छप ने बताया कि यहां मानगो नगर निगम नाली निर्माण करा रहा है। आदिवासियों की कब्र के ऊपर नाली निर्माण ठीक नहीं है। प्रशासन की लापरवाही से आदिवासियों की कब्रिस्तान भूमि पर अवैध मकान बना लिए गए हैं। बिरसा सेना के लोग जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता से भी नाराज हैं। बिरसा सेना के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक को सबक सिखाने की बात कही। आदिवासियों में इस कदर आक्रोश है कि उनका कहना है कि अब वह सरकार और मंत्री को तीर से जवाब देंगे।
इसे भी पढ़ें – गोलमुरी थाना पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार स्कूटी बरामद

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा