Home > Health > मरीज को ऑक्सीजन की जगह भाप लगाने का टेक्नीशियन पर आरोप, परिजनों ने मरीज की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल में किया हंगामा

मरीज को ऑक्सीजन की जगह भाप लगाने का टेक्नीशियन पर आरोप, परिजनों ने मरीज की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल में किया हंगामा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल में एक मरीज सदफ परवीन की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलने पर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव परिजनों के घर एंबुलेंस में भिजवाया गया है। होमगार्ड के जवान साथ में गए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सदफ परवीन को शनिवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को डाक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस पर मरीज को लिटा दिया गया और टेक्नीशियन को ऑक्सीजन लगाने के लिए बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि टेक्नीशियन ने गलती से ऑक्सीजन की जगह भाप लगा दी। इससे मरीज की मौत हो गई। वहीं, टेक्नीशियन का कहना है कि उसने ऑक्सीजन ही लगाई थी। परिजन जांच की मांग कर रहे हैं। मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- नकली हथियार दिखाकर कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने ही उलीडीह में अंजाम दी थी लूट की घटना

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह