Home > Jamshedpur > कोर्ट के आदेश के बाद भी जुगसलाई की रहने वाली पहली पत्नी को साथ नहीं ले गया पति, एसएसपी से शिकायत

कोर्ट के आदेश के बाद भी जुगसलाई की रहने वाली पहली पत्नी को साथ नहीं ले गया पति, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई मिल्लतनगर की रहने वाली तबस्सुम परवीन को कोर्ट के आदेश के बावजूद उसका पति नौशाद अली अपने घर नहीं ले जा रहा है। पत्नी को घर ले जाने के बजाय नौशाद मानगो बस स्टैंड पर छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया। बुधवार को ही फैमिली कोर्ट से इस संबंध में आदेश हुआ था। नौशाद अली को आदेश दिया गया कि वह दोनों पत्नी को साथ रखे। लेकिन नौशाद दूसरी पत्नी के साथ बिहार के सीवान रवाना हो गया। इसके बाद तबस्सुम अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। तबस्सुम ने बताया कि उसकी शादी साल 2012 में हुई थी। कोई संतान नहीं होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। इसको लेकर मामला दर्ज कराया था। पति दो माह तक जेल में था। कोर्ट में समझौता के आधार पर उसकी जमानत हुई। बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। इसके बाद पति ने उसे बिहार ले जाने के लिए बस का टिकट दिया और मानगो बस स्टैंड पर खड़ाकर दूसरी पत्नी को लेकर भाग गया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष सूर्यसिंह बेसरा ने बिष्टुपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विद्यायकों को पत्र लिखकर की इस्तीफे की मांग

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

Leave a Reply