Home > Crime > एसडीओ धालभूम के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर के रहने वाले वृद्ध के लिए एक कमरा देने की बात कहकर जाते ही बेटे के साले ने वृद्ध से की मारपीट, एसएसपी से शिकायत

एसडीओ धालभूम के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर के रहने वाले वृद्ध के लिए एक कमरा देने की बात कहकर जाते ही बेटे के साले ने वृद्ध से की मारपीट, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसा नगर जोन नंबर 10 में यादव कांप्लेक्स में रहने वाले वृद्ध राम पुनीत राय के साथ उनके बड़े बेटे अनिल राय के साले सुजीत कुमार राय ने मारपीट की है। राम पुनीत राय का अपने बड़े बेटे अनिल कुमार राय से झगड़ा चल रहा है। अनिल कुमार राय राम पुनीत राय को खर्चा नहीं दे रहे हैं और ना घर में रहने के लिए कमरा दे रहे हैं। इस पर एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा 2 मई को यादव कांप्लेक्स उनके घर गए थे और अनिल कुमार राय को निर्देश दिया कि फर्स्ट फ्लोर पर एक कमरा रहने के लिए राम पुनीत राय को दिया जाए। साथ ही न्यायालय से जो आदेश हुआ है ₹5000 प्रतिमाह खर्च दिया जाए। यह निर्देश देकर एसडीओ धालभूम के जाते ही राम पुनीत राय पर अनिल कुमार राय के साले सुजीत राय ने हमला कर दिया। उनको थप्पड़ मारा और उनकी एक उंगली मरोड़ दी। राम पुनीत राय ने बताया कि एसडीओ के जाते ही अनिल कुमार राय की पत्नी निकली और उनसे बहस करने लगी। तभी अनिल कुमार राय ने ललकारा। सुजीत कुमार राय बोले कि उसकी बहन से बहस कर रहे हो और मारपीट की। राम पुनीत राय गुरुवार को एसएसपी ऑफिस गए और वहां मामले की शिकायत की है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। सिदगोड़ा थाने में भी शिकायत कर दी गई है।


इसे भी पढ़ें- सोनारी थाना क्षेत्र के एयरोड्रम के पास नया लाइन की रहने वाली वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, एसएसपी से शिकायत

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

1 Response

  1. Pingback : एमजीएम अस्पताल में फिर खुलेगा पुलिस कैंप ऑफिस - News Bee

Leave a Reply