Home > Crime > सोनारी के एयरोड्रम के पास नया लाइन की रहने वाली वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, एसएसपी से शिकायत

सोनारी के एयरोड्रम के पास नया लाइन की रहने वाली वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के एयरोड्रम के पास नया लाइन की रहने वाली वृद्ध महिला राधारानी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। राधा रानी घर से 1 मई को निकली थी। लेकिन, वह घर वापस नहीं आई। घर के लोगों ने उसकी तमाम जगह तलाश की। रिश्तेदारी में ढूंढा। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में सोनारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुरुवार को राधा रानी की बेटी मीना कुमारी साकची में एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। मीना कुमारी का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने एसएसपी से मांग की कि उसकी मां का जल्द पता लगाया जाए।

इसे भी पढ़ें- गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी में अधेड़ ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके