Home > Crime > जुगसलाई में रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दे दी जान, अब तक नहीं हो सकी पहचान

जुगसलाई में रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दे दी जान, अब तक नहीं हो सकी पहचान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में शनिवार को रेलवे फाटक और ओवर ब्रिज के बीच ट्रेन से कटकर एक अधेड़ ने खुदकुशी कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन आई तो एक व्यक्ति रेलवे लाइन पर लेट गया। ट्रेन उसको दो टुकड़ों में बांटती हुई आगे निकल गई। ट्रेन के निकलने के बाद घटना की सूचना लोगों ने जुगसलाई थाना, जीआरपी और आरपीएफ को दी। जुगसलाई थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें – भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, शास्त्री नगर की घटना पर प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना

You may also like
Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में बड़ा मुनाफा, भारत में PAT 20% बढ़कर 5,055 करोड़ रुपये पहुंचा
Raghuvar Das Khunti Visit : दीपावली से पहले खूंटी पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, चाय की चुस्की के बीच कार्यकर्ताओं से किया संवाद
Shaheed Ganesh Hansda, Baharagora, Jharkhand : दीपावली से पहले शहीद गणेश हांसदा के परिवार को मिला सम्मान, प्रशासन ने शॉल और मिठाई भेंट कर जताया आभार
Jamshedpur TMH : TMH में अब बिलिंग काउंटर पर आने का झंझट खत्म, वार्ड से ही कर दीजिए पेमेंट