Home > Jamshedpur > शहर में हिंदू नव वर्ष की धूम, बच्चे भी हैं खूब उत्साहित, टेल्को में निकाली रैली

शहर में हिंदू नव वर्ष की धूम, बच्चे भी हैं खूब उत्साहित, टेल्को में निकाली रैली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हिंदू नव वर्ष की शहर में हर तरफ धूम है। इसे लेकर बच्चे भी खूब उत्साहित हैं। टेल्को के राम मंदिर एरिया में रोड नंबर 15 और 16 में छोटे-छोटे बच्चों ने अपने साइकिल पर झंडे लगाए और रैली निकाली। गौरतलब है कि इस साल 21 मार्च को हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। डिमना में सुभाष मैदान से हिंदू नव वर्ष यात्रा निकलेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरा शहर भगवा मय हो गया है। बच्चों तक में इसका उत्साह देखा जा रहा है। कोरोना काल में हिंदू नव वर्ष यात्रा नहीं निकल पाई थी। लेकिन, इस साल कोरोना खत्म होने पर हर तरफ उत्साह ही उत्साह नजर आ रहा है। टेल्को इलाके में रैली निकालने वाले बच्चों में आद्रित सिंह, सिद्ध मिश्रा, शांता नायक, रजनीश ओझा, बॉबी ओझा, शौर्य कुमार आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें –हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा के लिए डिमना का सुभाष मैदान तैयार, हर तरफ लहरा रहा भगवा

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply