Home > Crime > सीतारामडेरा के कल्याण नगर में जमीन विवाद में चाची ने भतीजे पर किया जानलेवा हमला

सीतारामडेरा के कल्याण नगर में जमीन विवाद में चाची ने भतीजे पर किया जानलेवा हमला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में जमीन और मकान के विवाद में झगड़ा हो गया। इस मामले में एक महिला मोनिका देवी ने अपने भतीजे रुपेश पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। रुपेश की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उसे गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए रूपेश को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत सीतारामडेरा थाना पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोनिका देवी का आरोप है कि रूपेश सोमवार कि सुबह दारू पीकर घर आया और झगड़ा करने लगा। इसी में गुस्से में आकर उसने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें-21 शंखों के शंखनाद के साथ गोलमुरी केबुल क्रिकेट मैदान से निकली हिंदू नव वर्ष की शोभा यात्रा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply