Home > Crime > मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 में युवक ने दांत से काट दी बहन की उंगली, हो गया फरार

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 में युवक ने दांत से काट दी बहन की उंगली, हो गया फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 4 के रहने वाले विजय कुमार सिंह ने बुधवार को पारिवारिक झगड़े के बाद दांत से अपनी बहन मीरा देवी की उंगली काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद विजय कुमार सिंह घर से फरार हो गया। परिजनों ने मीरा देवी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया ह। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। मीरा के दाएं हाथ की बीच की उंगली कटकर अलग हो गई है। मीरा ने बताया कि उसका घर जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित महावीर कॉलोनी में है। जबकि विजय कुमार सिंह जेकेएस कॉलोनी में रहता है। विजय कुमार सिंह अचानक मीरा के घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इसी बीच दांत की उंगली काट दी। बताते हैं कि विजय कुमार सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है।
इसे भी पढ़ें-सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का एनएचएआई ने जारी किया टेंडर

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply