Home > Jamshedpur > होली और शब ए बारात को लेकर मानगो के वन विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित हुई केंद्रीय शांति समिति की बैठक, होली मिलन समारोह भी हुआ

होली और शब ए बारात को लेकर मानगो के वन विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित हुई केंद्रीय शांति समिति की बैठक, होली मिलन समारोह भी हुआ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : होली और शबे बरात को लेकर मानगो के वन विभाग गेस्ट हाउस में बुधवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। इसके अलावा एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा, डीएसपी, मानगो थाना प्रभारी, उलीडीह थाना प्रभारी, आजाद नगर थाना प्रभारी और मानगो नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हुए। दोनों समुदाय के लोगों ने शबे बारात और होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला लिया है। केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मतलूब अनवर खान ने बताया कि होली 8 मार्च को है और शबे बरात 7 मार्च को है। दोनों समुदाय के लोग आपस में तालमेल बैठाकर दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे। होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद भी दी।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply