Home > Jamshedpur > उपायुक्त के पियून का बेटा लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

उपायुक्त के पियून का बेटा लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कार्यालय के पियून नित्यानंद ठाकुर का बेटा लापता हो गया है। नित्यानंद ठाकुर के बेटे का नाम ओम नारायण ठाकुर है। वह 11 साल का है। सोमवार की शाम 6:00 बजे वह अपने घर से बाहर खेलने निकला था और फिर वापस नहीं आया। नित्यानंद ठाकुर ने बताया कि वह विवेकानंद स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता है। नित्यानंद ठाकुर का परिवार साकची के जेल चौक स्थित सरकारी कॉलोनी में रहता है। बताते हैं कि नित्यानंद ठाकुर ने अपने बेटे की काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने साकची थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस लापता बेटे की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – परसुडीह के सालगाझड़ी में चार युवकों ने पी ताड़ी, पैसा मांगने पर दुकानदार के सिर पर दे मारी बीयर की बोतल

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर