Home > Business > दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील को 2501.95 करोड रुपए का घाटा

दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील को 2501.95 करोड रुपए का घाटा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील को चालू वित्तीय साल की दिसंबर तिमाही में 2501. 95 करोड रुपए का घाटा हुआ है। टाटा स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को इस बात की जानकारी भेजी है। टाटा स्टील के अधिकारियों ने कहा है कि खर्च बढ़ने की वजह से उसके मुनाफे में गिरावट आई है और घाटा हुआ है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 9598.16 करोड रुपए का लाभ कमाया था। इस दौरान उसकी कुल एकीकृत आय 60842.72 करोड़ रुपए से घटकर 57354.16 करोड रुपए रह गई है। हालांकि दिसंबर तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 57172.02 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का खर्च 48666.02 करोड़ रुपए था। गौरतलब है कि टाटा स्टील को पिछली तिमाही में भी घाटा हुआ था।
इसे भी पढ़ें – परसुडीह के सालगाझड़ी में चार युवकों ने पी ताड़ी, पैसा मांगने पर दुकानदार के सिर पर दे मारी बीयर की बोतल

You may also like
Jamshedpur Half Marathon 2026 : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, हर धावक के नाम पर लगेगा एक पौधा
Jamshedpur Tata Steel : टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते के लिए कतारों में लगे कर्मचारी, जानिए कैसे संभाली गई स्थिति
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा

Leave a Reply