Home > Jamshedpur > चर्म रोग से पीड़ित डुमरिया के टूना सबर का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचीं सदर अस्पताल

चर्म रोग से पीड़ित डुमरिया के टूना सबर का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचीं सदर अस्पताल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डुमरिया प्रखंड के दंपाबेड़ा के रहने वाले टूना सबर चर्म रोग से भयंकर रूप से पीड़ित हैं। उनके बारे में जानकारी मिलने के बाद डीसी विजया जाधव ने उन्हें डुमरिया से बुलाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार की देर रात डीसी विजया जाधव अपने सारे प्रशासनिक काम निपटाने के बाद सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उन्होंने टूना सबर के स्वास्थ्य का हाल जाना। साथ ही टूना की पत्नी सोमी सबर भी अस्पताल में टूना के साथ है। डीसी ने सोमी का भी हालचाल जाना। अभी टूना सबर को ऑक्सीजन दिया जा रहा है। साथ ही एनएस एवं बी कांप्लेक्स के साथ ब्लड चढ़ाया जा रहा है। डीसी ने एमजीएम से दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था कराई है। साथ ही नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिया है कि वह टुना सबर और सोमी सबर की बेहतर देखभाल करें। टूना सबर चलने फिरने में कई दिनों से असमर्थ थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद डीसी ने फौरन डुमरिया प्रखंड से अधिकारियों की एक टीम भेजी। अधिकारियों ने टूना को डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहां इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि इनका बेहतर इलाज किया जाए।

इसे भी पढ़ें –तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 3700 से अधिक, 10,000 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स