Home > Crime > घाघीडीह स्थित बाल गृह में स्थापित होगा पुस्तकालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने किया निरीक्षण

घाघीडीह स्थित बाल गृह में स्थापित होगा पुस्तकालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह और बाल गृह में पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। ताकि बच्चे इसका फायदा उठाते हुए पढ़ सकें। इस बात की जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने गुरुवार को संप्रेक्षण गृह और बाल गृह का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बच्चों से बातचीत की। बच्चों से पूछा कि उन्हें क्या-क्या चीजों की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें –साकची के एमजीएम अस्पताल में चक्रधरपुर के व्यक्ति की हो गई थी मौत, समाजसेवी रानी गुप्ता ने घर तक पहुंचाया शव

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय स्थापित करने के लिए कक्ष का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा डाइनिंग रूम में रंग रोगन और टाइल्स लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संप्रेक्षण गृह में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को मिलने वाले आवंटन में वृद्धि हुई है। इसलिए मेनू में सुधार करते हुए बच्चों को अच्छा खाना देने का काम करें।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply