Home > Business > टाटा मोटर्स में 28 और 29 नवंबर को होगा ब्लॉक क्लोजर, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

टाटा मोटर्स में 28 और 29 नवंबर को होगा ब्लॉक क्लोजर, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 28 और 29 नवंबर को ब्लॉक क्लोजर होगा। इस संबंध में प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है। प्रबंधन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 28 नवंबर और 29 नवंबर को ब्लॉक क्लोजर होगा। इस दौरान, अगर किसी डिवीजन या डिपार्टमेंट को कर्मचारियों की जरूरत होगी। तो उस कर्मचारी को अलग से नोटिस जारी कर काम पर बुलाया जाएगा। अगर इस दौरान नोटिस जारी कर बुलाए गए कर्मचारी काम पर नहीं आएगा। तो वह अपनी छुट्टी भर सकता है।

इसे भी पढ़ें –टाटा मोटर्स में बोनस मिला तो कर्मचारी की बेटी को ससुराल में दो लाख रुपए लाने के लिए किया गया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों को आधे दिन का वेतन दिया जाएगा। गौरतलब है कि 27 नवंबर को रविवार है। इस तरह टाटा मोटर्स कंपनी रविवार, सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगी। बुधवार को कंपनी दोबारा खुलेगी। बार-बार ब्लॉक क्लोजर लिए जाने का टेल्को वर्कर्स यूनियन विरोध करती रही है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन का कहना है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को फर्जी यूनियन के तौर पर खड़ी कर टाटा प्रबंधन कर्मचारियों के अधिकार पर चोट कर रहा है।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स की मशीन में कर्मचारी का शव मिलने से कंपनी की सुरक्षा और संरक्षा पर खड़े हुए सवाल

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण