Home > Crime > Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला युवक लापता, पुलिस से लगाई तलाश करने की गुहार

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला युवक लापता, पुलिस से लगाई तलाश करने की गुहार

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 का रहने वाला युवक नौशाद लापता हो गया है। वह शनिवार को सुबह 10:00 बजे अपने घर से कुछ काम करने जाने की बात कह कर निकाला था। लेकिन, घर वापस नहीं लौटा। रात 10:00 बजे तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने इस मामले में रविवार को मानगो थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नौशाद की बहन सलमान खातून ने पुलिस से मांग की है कि पुलिस उसके भाई का पता लगाए और उसे घर तक पहुंचाए।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply