Home > Jamshedpur > बरकाखाना टाटानगर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक हुआ जख्मी, एमजीएम में मौत+ वीडियो

बरकाखाना टाटानगर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक हुआ जख्मी, एमजीएम में मौत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बरकाखाना टाटानगर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। यह युवक रामगढ़ का रहने वाला सुनील कुमार है। उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। घटना बुधवार की सुबह कुनकी स्टेशन के पास घटी है। युवक सुनील कुमार इंजन के बाद तीसरी बोगी में था। जहां से वह गिर कर जख्मी हो गया। रेल कर्मचारियों ने बरकाखाना ट्रेन से ही सुनील को जमशेदपुर भेज दिया है। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद उसे एमजीएम अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। इससे परिजन काफी परेशान हुए और दूसरे वाहन से उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि अचानक गेट बंद होने के कारण सुनील झटका खा कर नीचे गिर गया। वह गेट के पास खड़ा था।

घटना के बारे में बता रहे परिजन
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply