Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह छठ घाट पर सीमेंट के बिजली के पोल हटाने पहुंचे बिजली कर्मी पर अराजक तत्वों ने किया हमला, हालत गंभीर

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह छठ घाट पर सीमेंट के बिजली के पोल हटाने पहुंचे बिजली कर्मी पर अराजक तत्वों ने किया हमला, हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा बाबूडीह छठ घाट के पास सीमेंट के बिजली के पोल हटाने पहुंचे बिजली कर्मी पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। अराजक तत्वों ने डंडे और राड से मारपीट कर बिजली कर्मी डब्ल्यू सिंह को घायल कर दिया है।

घटना के बारे में बता रहे मुंसफ अली खान

उनकी दाईं आंख में अधिक चोट लगी है। दाई आंख से दिखना बंद हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी मुंसफ अली खान मौके पर पहुंचे। और डब्लू सिंह को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि बिजली विभाग ने बाबूडीह छठ घाट पर बिजली के पोल लगाने के लिए पोल गिराए थे। मंगलवार की रात को काशीडीह के जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद चौधरी एजेंसी के 5 स्टाफ और डिपार्टमेंट के हेड लाइन मैन मान बहादुर थापा बिजली के पोल रास्ते से हटाने पहुंचे थे।

मुंसफ अली खान

बिजली का पोल रास्ते से हटाकर किनारे रखा जा रहा था। ताकि आवागमन बाधित ना हो। मुंसफ अली ने बताया कि तभी वहां 15-20 लोग पहुंचे और काम कर रहे बिजली कर्मियों से उलझ गए। इन लोगों ने धमकी दी कि उनके इलाके में बिना परमिशन के आना मना है। आप लोग कैसे आ गए हैं। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। तब यह लोग चले गए। लेकिन बाद में कम से कम 30 अराजक तत्व लाठी-डंडे से लैस होकर आए। इनको देखते हुए वहां मौजूद बिजली कर्मी इधर उधर भाग निकले और अपनी जान बचाई। लेकिन एक लाइनमैन डब्ल्यू सिंह फंस गया। डब्लू सिंह को अराजक तत्वों ने पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। मुंसफ अली खान का कहना है कि उन लोगों ने दुर्गा पूजा में रात दिन काम करके 24 घंटे बिजली सप्लाई की है। उनका रात दिन का काम है। अगर ऐसे उनके लाइनमैन पिटते रहे तो रात में वह बस्तियों में कैसे काम करा पाएंगे। इस तरह रात में काम नहीं होने से बिजली आपूर्ति बाधित होगी। मुंसिफ अली खान ने कहा कि बुधवार को इस मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और एसपी को पत्र लिखकर ऐसे अराजक तत्वों पर लगाम लगाने को कहा जाएगा।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply