Home > Crime > आजाद नगर थाना क्षेत्र के शिफा अपार्टमेंट में तमंचा लेकर घुसे 2 बदमाशों ने जेवरात व नकदी समेत पार कर दिया डेढ़ लाख रुपए का सामान, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस + वीडियो

आजाद नगर थाना क्षेत्र के शिफा अपार्टमेंट में तमंचा लेकर घुसे 2 बदमाशों ने जेवरात व नकदी समेत पार कर दिया डेढ़ लाख रुपए का सामान, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 स्थित शिफा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 201 में घुसे बदमाशों ने जेवरात और नकदी समेत लगभग का सामान पार कर दिया है। इस मामले में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। घटना बुधवार की सुबह की है। फ्लैट ओनर राज खान ने बताया कि उनका शिफा अपार्टमेंट में उनके दो फ्लैट हैं। एक 201 नंबर फ्लैट है और एक उसके ऊपर है। वह लोग ऊपर वाले फ्लैट में रहते हैं। मां के इंतकाल के बाद नीचे वाला फ्लैट खाली रहता है। बुधवार की सुबह उन का छोटा भाई नीचे वाले फ्लैट में कपड़े बदलने गया तो देखा कि लाइट का दरवाजा खुला हुआ है। उनके छोटे भाई ने बताया कि उसने सोचा कि सिस्टर आई होगी और वह दरवाजा खुला छोड़ कर चली गई। इसलिए वह फ्लाइट के अंदर चला गया। अंदर जाते ही पता चला कि दो बदमाश मौजूद हैं। जिनमें से एक बदमाश के पास तमंचा था। बदमाश तमंचा सटाकर राज के छोटे भाई को एक कमरे में ले गए और वहां उससे जेवरात और नकदी के बारे में पूछने लगे। बाद में लूटपाट करने के बाद बदमाश राज के छोटे भाई को टॉयलेट में बंद कर भाग गए।‌ राज ने बताया कि चांदी और सोने के जेवरात और नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए की लूट हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। बदमाश नकाब नहीं लगाए हुए थे। राज खान के छोटे भाई ने बताया कि वह बदमाशों को देखने पर पहचान लेंगे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply