Home > Education > XLRI: भविष्य को आकार देने में शिक्षा की है सबसे महत्वपूर्ण भूमिका : ऋषभ गर्ग

XLRI: भविष्य को आकार देने में शिक्षा की है सबसे महत्वपूर्ण भूमिका : ऋषभ गर्ग

एक्सएलआरआइ में एक्सओएल के पीजीडीएम बैच की ओर से हुआ उत्साह 2024 का भव्य आयोजन

जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ के एक्सओएल के पीजीडीएम बैच की ओर से “उत्साह 2024” का आयोजन किया. जिसमें एक्सओएल 24 व 25 बैच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्घाटन समारोह का नेतृत्व करते हुए अकादमिक डीन डॉ. संजय पात्रो ने बताया कि “उत्साह” एक प्रकार का सांस्कृतिक आयोजन है, जिसके जरिए छात्रों के बीच टीम वर्क और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। बताया कि उत्साह के जरिए आपस में हंसी, सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण एक मंच तैयार किया गया है, जहां विद्यार्थी मैनेजमेंट के गुरों के बजाय विभिन्न प्रकार के आयोजनों के जरिये अपनी रचनात्मकता व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने भविष्य को आकार देने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार पूर्वक अपनी बातों को रखा। साथ ही कहा कि आज की वैश्वीकृत दुनिया में सांस्कृतिक जागरूकता काफी आवश्यक है। उन्होंने मूल्य आधारित शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों से पर्सनल व प्रोफेशनल जीवन में एथिक्स का पालन करने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह के बाद स्टैंडअप कॉमडी नाइट का आयोन किया गया। इसमें सत्यब्रत महापात्र ने अपनी कॉमेडी के जरिये सभी को खूब हंसाया। इससे पूर्व दिन भर आपस में खेल भावना को बढ़ाने के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन समेत कई अन्य प्रकार की खेलों का आनंद लिया। उपस्थित लोगों ने “रितिक रिलैक्स्ड लॉन गेम्स” के माध्यम से बचपन के लापरवाह दिनों को याद करते हुए, दिल को छूने वाली पुरानी यादों में खो गये. शाम का समापन द बैंडिश प्रोजेक्ट के मंत्रमुग्ध कर देने वाले बैंड प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने हर किसी को संगीत और लय के साथ झूमने पर मजबूर कर दिया।

You may also like
Jamshedpur Education News : सरकारी स्कूलों में कम उपस्थिति पर उपायुक्त सख्त, आधार और बैंक खाते बनाने के निर्देश
Jamshedpur Education : बाहर से यूनिफॉर्म खरीदी तो BA के छात्र का रोक दिया रजिस्ट्रेशन
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट

Leave a Reply