Home > Jamshedpur > Jamshedpur : भाजपा ने टीन प्लेट चौक पर चलाया विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान + वीडियो

Jamshedpur : भाजपा ने टीन प्लेट चौक पर चलाया विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान + वीडियो

जमशेदपुर: भाजपा ने टीन प्लेट चौक पर मंगलवार को विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल पर डिब्बे रखकर उसमें चुनाव एजेंडा संबंधी सुझाव मांगे गए। लोग अपने सुझाव दे रहे हैं। यह अभियान भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

सुधांशु ओझा ने बताया कि 26 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद पूरे देश भर के सभी जिलों में यह अभियान चल रहा है। 6000 से अधिक विधानसभा क्षेत्र में अभियान चल रहा है और इन्हीं सुझावों के आधार पर भाजपा का लोकसभा का चुनाव एजेंडा तैयार होगा।

Leave a Reply