Home > Jamshedpur > Jamshedpur : तुपुडांग में खरसावां गोलीकांड के शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण, ओडिशा के प्रदेश महासचिव दुबराज नाग व समाजसेवी विजय मछुआ रहे मुख्य अतिथि

Jamshedpur : तुपुडांग में खरसावां गोलीकांड के शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण, ओडिशा के प्रदेश महासचिव दुबराज नाग व समाजसेवी विजय मछुआ रहे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के तुपुडांग गांव में मंगलवार को खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए वीरों की बेदी पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओडिशा के झामुमो के प्रदेश महासचिव दुबराज नाग और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी युवा नेता विजय मछुआ रहे। कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीद गबांग चमरू कमेटी ने किया। अतिथियों ने शहीद की बेदी पर माल्यार्पण किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के परिजनों को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के जमशेदपुर प्रखंड के संगठन सचिव जेना सिंकू के अलावा ग्राम प्रधान अजीत भूमिज, पूर्व मुखिया भीमसेन भूमिज, उप प्रमुख शिव हांसदा, पूर्व मुखिया शकुंतला सोय, विष्णु कुंकल, तपन महतो, शंकर कुंकल, शिबू सामद, सुखदेव सामद, रवि पात्रो, सीताराम हेंब्रम आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply