Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बिष्टुपुर में मरीन ड्राइव स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मनाया गया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे

Jamshedpur : बिष्टुपुर में मरीन ड्राइव स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मनाया गया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में मरीन ड्राइव में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में शुक्रवार को वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया गया। इस मौके पर जल क्षेत्र के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की गई। वर्ल्ड वेटलैंड्स डे के मौके पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जमशेदपुर में झीलों व जलाशयों के पुनरुद्धार और उनके और नए जलाशयों के निर्माण पर मंथन किया गया। इस सेमिनार में बोलते हुए टाटा स्टील लिमिटेड के बायोडायवर्सिटी कॉरपोरेट सर्विसेज के हेड डॉक्टर इस्मी जमील हुसैन ने कहा कि शहरों में आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते जल क्षेत्र पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जल क्षेत्र खत्म कर वहां इमारत का निर्माण हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि हमें जल क्षेत्र बढ़ाने का अभियान चलाना होगा।

You may also like
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: दो और आरोपी जेल भेजे गए, राघवेंद्र ने किया सरेंडर, गणेश मछुवा गिरफ्तार
डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: भाजपा नेता व बार संचालक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेने रवाना

Leave a Reply