Home > Crime > Jamshedpur Udupi Restaurant Firing : जमशेदपुर में उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में दो घायल

Jamshedpur Udupi Restaurant Firing : जमशेदपुर में उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में दो घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए   अब तक मामले में शामिल कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने (Jamshedpur Udupi Restaurant Firing) आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, छह गोलियां, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक राउटर बरामद किया है। बुधवार को आज 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो अजीत मंडल और मोहन यादव पुलिस मुठभेड़ में बुधवार की सुबह आज घायल हो गए थे, उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे उडिपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैम्सन, रिजवान, दानिश और कृष्णा चौधरी पर करीब 12 राउंड फायरिंग की गई थी। घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल को डोबो पुल के पास से गिरफ्तार किया।(Jamshedpur Udupi Restaurant Firing) इसके अलावा अविनाश ठाकुर, रूपेश सिंह और ओम सिंह उर्फ ओम बच्चा समेत अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने साजिश रचने, अपराधियों को संरक्षण देने और घटना के बाद भागने में मदद करने में भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Railway News : टाटानगर से जम्मू तवी ट्रेन रोज चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का रद्द आदेश वापस लेने का आग्रह

पूछताछ में मोहन यादव और अजीत मंडल ने घटना में इस्तेमाल हथियारों को मरीन ड्राइव स्थित फागूबाबा आश्रम के पीछे झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी। पुलिस टीम हथियार बरामद करने पहुंची। इसी दौरान वापस लौटते समय अजीत मंडल ने पुलिसकर्मी का सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी तीन राउंड गोली चलाई, जिसमें अजीत मंडल और मोहन यादव के पैर में गोली लगी। दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 7 अक्टूबर को अविनाश ठाकुर और रूपेश सिंह को भी गिरफ्तार किया। अविनाश के पास से लोडेड 9 एमएम पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

You may also like
Jamshedpur Rail News : पूजा में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, झारखंड से चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और समय
Jamshedpur Birsanagar Murder : मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में विशाल की हत्या, शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका; दो गिरफ्तार
Nikko Jubilee Park Bonusनिक्को जुबली पार्क कर्मचारियों को करीब 31,500 रुपये बोनस, प्रबंधन और यूनियन में समझौता
Rupi Soren : राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मोरहाबादी आवास पहुंचकर जताया शोक

Leave a Reply