Home > Jamshedpur > विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को रीगल मैदान में‌ सादगी से मनेगा, आदिवासी छात्र एकता करेगी आयोजन+VDO

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को रीगल मैदान में‌ सादगी से मनेगा, आदिवासी छात्र एकता करेगी आयोजन+VDO

Jamshedpur : आगामी 9 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस (Jamshedpur Adivasi Divas) के अवसर पर आदिवासी छात्र एकता की ओर से एक सादगीपूर्ण लेकिन जागरूकता-प्रधान कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित रीगल मैदान में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी संगठन ने गुरुवार को बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

संगठन ने बताया कि वर्ष 2007 से यह आयोजन लगातार होता आ रहा है और इस वर्ष भी परंपरा को जारी रखते हुए समाज के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की जाएगी। इसके उपरांत एक वरिष्ठ पदाधिकारी उनके सामाजिक योगदान, आदिवासी अस्मिता की रक्षा और संघर्ष पर प्रकाश डालेंगे।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर व रांची में 750 करोड़ के GST घोटाले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई, बबलू जायसवाल के 6 ठिकानों पर छापेमारी

कार्यक्रम ( Jamshedpur Adivasi Divas) का उद्देश्य न केवल आदिवासी समाज की पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है, बल्कि छात्रों को सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों पर संवाद की संस्कृति से जोड़ना भी है।  समाज के कई बुद्धिजीवी, छात्र और वक्ता मंच से अपने विचार साझा करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्द्र हेम्ब्रम, हेमेन्द्र हाँसदा, हरिमोहन टुडु, नन्दलाल सरदार, राज बाँकिरा, गुरुचरण सोरेन, चन्द्राय मार्डी, प्रभाकर हाँसदा, फागु हाँसदा, स्वपन सरदार, सकला मार्डी, गाँधी माहली, मिठुन मुर्मू, रायसेन टुडु, देवा सिंह, दुलाल हांसदा, खदाय मांझी और रामचन्द्र हेम्ब्रम आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की सामूहिक प्रार्थना भी की गई।

इन विषयों पर होगी चर्चा

* सरना धर्म कोड

* पेसा कानून

* राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

* भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013

* लैण्ड बैंक नीति

* सीएनटी और एसपीटी एक्ट

* विल्किंसन नियम

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply