Home > Crime > जमशेदपुर व रांची में 750 करोड़ के GST घोटाले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई, बबलू जायसवाल के 6 ठिकानों पर छापेमारी

जमशेदपुर व रांची में 750 करोड़ के GST घोटाले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई, बबलू जायसवाल के 6 ठिकानों पर छापेमारी

Jamshedpur news : झारखंड में बहुचर्चित 750 करोड़ रुपये के GST घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को जमशेदपुर और रांची के कई ठिकानों (Jamshedpur ED Raid) पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई स्क्रैप और लोहा कारोबारी ज्ञानचंद्र जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल से जुड़ी है। ईडी की टीम ने बबलू जायसवाल के जमशेदपुर स्थित कुल 6 ठिकानों पर एक साथ छापे (Jamshedpur ED Raid) मारे।

छापेमारी की यह कार्रवाई जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया, बिष्टुपुर, जुगसलाई और आदित्यपुर समेत कई अन्य इलाकों में की गई। इससे पहले भी ईडी ने बबलू जायसवाल को इस घोटाले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन पर फर्जी कंपनियों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फर्जी बिल बनाकर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

ईडी की जांच में सामने आया है कि इस घोटाले में कई अन्य कारोबारी भी शामिल हैं। इससे पहले इसी मामले में शिवकुमार देवड़ा और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को भी ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

सूत्रों की मानें तो बबलू जायसवाल समेत अन्य आरोपियों ने फर्जी कंपनियों और बिलों के जरिए GST रिफंड का गलत लाभ उठाया। यह पूरा मामला झारखंड के अब तक के सबसे बड़े टैक्स घोटालों में से एक माना जा रहा है।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply