Home > Crime > प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो सिदगोड़ा के सूखा तालाब की रहने वाली युवती ने नदी में लगा दी छलांग, जांच में जुटी पुलिस

प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो सिदगोड़ा के सूखा तालाब की रहने वाली युवती ने नदी में लगा दी छलांग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सूखा तालाब की रहने वाली 21 वर्षीय युवती किरण कुमारी ने नदी में छलांग लगा दी है। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी में ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिली। युवती के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवती की मां उर्मिला ने बताया कि किरण चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह साकची में कपड़ा दुकान में काम करती थी। बस्ती के ही एक युवक विवेक दत्ता से उसका 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। 6 महीने पहले ही उसकी मां को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद किरण को विकास से नहीं मिलने दिया जाता। किरण 2 माह की गर्भवती हो गई थी। यह बात सामने आने के बाद विकास के परिजनों से शादी की बात की गई तो उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और शर्त लगाई कि अगर उन्हें दहेज दिया जाए। तभी वह शादी करेंगे। मंगलवार को किरण विकास के घर गई थी। वहां किरण के साथ परिजनों ने मारपीट की और उसे भगा दिया है। इससे आहत होकर उसने नदी में छलांग लगाई है। घटना के बाद विकास के परिजन घर से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरीशंकर रोड के पास रहने वाली महिला से पर्स की छिनतई, पुलिस कर रही जांच

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान