Home > Education > खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर सुंदर नगर से करनडीह चौक तक छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर सुंदर नगर से करनडीह चौक तक छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर सुंदर नगर से करंडी चौक तक छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला है। यह मशाल जुलूस मंगलवार की रात निकाला गया है। गौरतलब है कि बुधवार को छात्रों ने झारखंड बंद का ऐलान किया है। छात्र संजीव मुर्मू ने बताया की इस बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। मेडिकल समेत अन्य इमरजेंसी सेवाओं को नहीं छेड़ा जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार को चाहिए खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति लागू करे। उन्होंने कहा कि खतियान आधारित नियोजन नीति लागू होने तक उनका अभियान जारी रहेगा। छात्रों की मांग है कि झारखंड सरकार द्वारा बनाई गई वर्तमान 60-40 वाली नियोजन नीति को अविलंब खारिज किया जाए। खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति बने। तृतीय और चतुर्थ वर्ग श्रेणी में स्थानीय युवाओं को 100% नौकरी मिले। टीआरआई द्वारा निर्धारित 9 जनजातीय क्षेत्रीय भाषा को नियोजन नीति में अनिवार्य रूप से लागू किया जाए और भूमिज भाषा को भी नियोजन नीति में लागू किया जाए। मशाल जुलूस के दौरान सुकरा हो, रूपाई मार्डी, लक्ष्मण बांद्रा, श्याम चरण मुर्मू, आनंद मुर्मू आदि छात्र मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो सिदगोड़ा के सूखा तालाब की रहने वाली युवती ने नदी में लगा दी छलांग, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा