Home > Jamshedpur > मानगो गोल चक्कर पर अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के उद्घाटन कार्यक्रम में मचा बवाल, सांसद को नहीं बुलाने पर भाजपाइयों ने किया बवाल, बंग भाषी समाज भी नाराज

मानगो गोल चक्कर पर अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के उद्घाटन कार्यक्रम में मचा बवाल, सांसद को नहीं बुलाने पर भाजपाइयों ने किया बवाल, बंग भाषी समाज भी नाराज

कार्यक्रम में टाटा स्टील की जमकर हुई फजीहत
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो गोल चक्कर पर अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा का शनिवार को उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम स्थल पर हो रहा हंगामा

उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से किया गया था। इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के अधिकारी चाणक्य चौधरी भी पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें –अभय की आक्रामक सियासत और जमशेदपुर पश्चिम का मैदान

उद्घाटन टाटा स्टील के अधिकारी चाणक्य चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन होते ही भाजपा के नेता महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में वहां पहुंचे और बवाल शुरू कर दिया।


कार्यक्रम के बारे में बोलत भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव

टाटा स्टील कंपनी के खिलाफ नारेबाजी हुई। नारे लगाए गए कि सांसद को उद्घाटन में बुलाना होगा। भाजपा नेता नेता गुंजन यादव ने कहा कि टाटा स्टील, टीएसयूआईएसएल और मानगो नगर निगम ने सांसद विद्युत वरण महतो का अपमान किया है। उन्हें इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है। जब तक यह लोग माफी नहीं मांगते। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद भाजपाई खुदीराम बोस की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए हैं। बवाल को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मानगो और उलीडीह थाने की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।

कार्यक्रम का विरोध करते बंग भारतीय समाज के लोग

दूसरी तरफ बंग भाषी समाज के लोगों ने भी इसका विरोध किया है। बंग भाषी समाज की कांग्रेस नेत्री अपर्णा गुहा ने कहा कि बंग भाषी समाज की पूर्वी घोष को कार्यक्रम में बुलाना चाहिए था। उन्होंने इसका अनुरोध भी किया। इसके बावजूद पूर्वी घोष को कार्यक्रम में नहीं रखा। यह बंग भाषियों का अपमान है।

इसे भी पढ़ें –साकची के रहने वाले फल विक्रेता की 13 वर्षीय बच्ची के साथ ड्राइंग टीचर ने किया गलत काम, पुलिस से होगी शिकायत

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO