Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में कचरा फेंकने निकली महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार

उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में कचरा फेंकने निकली महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर की रहने वाली महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गया है। महिला घर की सफाई करने के बाद सुबह अपने घर से कचरा फेंकने बाहर निकली थी। तभी एक बदमाश स्प्लेंडर बाइक से वहां पहुंचा और एड्रेस पूछने के बहाने महिला से बातचीत करने लगा। इसी बीच मौका पाकर बदमाश वहां से महिला की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- सरहुल पर्व व विश्व क्षय रोग दिवस को लेकर टेल्को में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा सम्मानित

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply