Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में गैस गोदाम के पास बंद घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में गैस गोदाम के पास बंद घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर गैस गोदाम के पास बंद घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को इलाके के लोगों ने पकड़ लिया। चोरों का नाम अल्ताफ आलम, दानिश उर्फ आसिफ अंसारी है। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। वहां इनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब यह चोर बंद घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी पड़ोसी ने उन्हें देख लिया और लोगों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद लोग एकत्र हो गए और दोनों को पकड़ लिया गया। इनकी तलाशी ली गई। इनके पास से ₹20000 नकद, मोबाइल आधार कार्ड आदि अन्य दस्तावेज मिले हैं। दोनों आरोपी आजाद नगर के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें – चोर ने मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी से पार कर दिए ₹60000 रुपए

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?