Home > Crime > सोनारी के मरारपाड़ा में कारोबारी के घर पर गोली चलाने वाले शातिर अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सोनारी के मरारपाड़ा में कारोबारी के घर पर गोली चलाने वाले शातिर अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : सोनारी के मरारपाड़ा में स्क्रैप कारोबारी लाल जी प्रसाद के घर पर 19 सितंबर को गोली चलाई गई थी। घर के बाहर खड़ी कार पर भी गोली चलाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में सोनारी के दो मोहानी के रहने वाले अजय गौड़, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के चंडी नगर के रहने वाले जगन्नाथ पुष्टि उर्फ सन्नी और सोनारी के न्यू ग्वाला बस्ती के रहने वाले रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ऑफिस में एसएसपी कौशल किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अजय गौड़ शातिर अपराधी है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को स्क्रैप कारोबारी से लूट का प्रयास हुआ था। इस मामले में उन्होंने सोनारी थाने में प्राथमिक दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला की घटना में राहुल सिंह मुंडा शामिल है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि इस घटना में उसके साथ अजय गौड़ और पिंटू यादव भी शामिल था। पुलिस अजय गौड़ और पिंटू यादव की तलाश में छापामारी कर रही थी। इस केस को खत्म करने और इस मामले में समझौता करने के लिए अजय गौड़ स्क्रैप कारोबारी लाल जी प्रसाद पर दबाव बना रहा था। इसी को लेकर डराने के मकसद से अजय गौड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर और कार पर फायरिंग की थी। एसएसपी ने बताया कि अजय गौड़ का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सोनारी थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें – ज़ाकिर नगर के इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में गम ए हुसैन की हुई आखिरी मजलिस, पैगंबर ए अकरम को दिया गया पुरसा

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत