Home > Business > टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट को क्यूसीएफआई में मिला दो गोल्ड

टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट को क्यूसीएफआई में मिला दो गोल्ड

जमशेदपुर : ओडिशा के राउरकेला क्यूसीएफआइ (क्वालिटी सर्किल फार्म आफ इंडिया) की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम में जोजोबेड़ा टाटा पावर प्लांट की दो टीमों को गोल्ड मिला है। राउरकेला चैप्टर की ओर से आयोजित क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम में कुल 120 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें टाटा पावर की दोनों टीमें दिशा और ब्लैक डायमंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए। दोनों टीमों ने अपने इस सफलता का श्रेय जोजोबेड़ा इकाई के चीफ जगमीत सिंह सिद्धू, आपरेशन हेड बासुदेव हांसदा व क्यूसी को-आर्डिनेटर मोहित गुप्ता को दिया है। इसके साथ ही यूनियन का भी योगदान रहा है। दिशा टीम में संजय नंदी, पिंटू श्रीवास्तव, राजेश रजक, संजय कुमार, राकेश कुमार व आशीष राय हैं। जबकि इनके फैसिलिटेटर देवाशीष दास है। ब्लैक डायमंड टीम में पंकज राय, संजय कुमार, शफातुल हक, राजीव रंजन व पार्थ सारथी राय है इनके फैसिलिटेटर प्रभात कुमार हैं। टीम की इस उपलब्धि पर यूनियन अध्यक्ष पांडेय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें – सोनारी के मरारपाड़ा में कारोबारी के घर पर गोली चलाने वाले शातिर अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

1 Response

  1. Наши навес для дачи – это гарантия качества и надежности.

    Еще мы предлагаем:
    навес для машины на даче
    навес арочный
    навес из поликарбоната для автомобиля
    навес для машины из поликарбоната
    металлический навес к дому

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply