Home > Crime > साकची के मनोकामना मंदिर के पास गोलमुरी की महिला से पर्स छिनताई के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

साकची के मनोकामना मंदिर के पास गोलमुरी की महिला से पर्स छिनताई के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

साकची के मनोकामना मंदिर के पास गोलमुरी की महिला गुड़िया कुमारी से पर्स की छिनताई कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गुरप्रीत सिंह और शशिकांत राव को गिरफ्तार किया है। सोमवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुरप्रीत के पास से बाइक, ₹1500 नकद और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। शशिकांत राव के पास से तीन मोबाइल और ₹1000 नकद बरामद हुए हैं। रविवार की दोपहर गुड़िया अपनी बहन के साथ स्कूटी से अपने घर जा रही थी। तब बुलेट सवार दो युवकों ने उसका पर्स छीन लिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टेल्को के मनीफीट में भी एक महिला का पर्स छीना था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply