Home > Jamshedpur > छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Jamshedpur : झारखंड में छात्रों और युवाओं के साथ कथित अन्याय तथा कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकालकर राहुल गांधी का पुतला दहन (Rahul Gandhi Effigy Burned) किया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन भाजपा महानगर कार्यालय, साकची से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय के समीप जुबली पार्क गोलचक्कर तक पहुंचा, जहां राहुल गांधी का पुतला फूंका (Rahul Gandhi Effigy Burned) गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया।

छात्रों को लेकर दोहरा रवैया अपना रही सरकार

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छात्रों के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बावजूद कांग्रेस भाजपा के खिलाफ आंदोलन कर रही है, जबकि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और जैक से जुड़े कथित भर्ती घोटालों एवं पेपर लीक मामलों पर चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास छात्र आंदोलनों के दमन से जुड़ा रहा है और युवा वर्ग इसे भुला नहीं है। भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने में विफल रही है।

छात्रों को हाथ लगी निराशा

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि झारखंड के लाखों अभ्यर्थी निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने मांग की कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आए मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिले।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उनका विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि युवाओं के अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें – एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता मिश्रा, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, जटाशंकर पांडे, अमरजीत सिंह ‘राजा’, राजीव सिंह, कृष्णा शर्मा, संजीत चौरसिया, विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

Leave a Reply