Home > Business > टेल्को में टाटा मोटर्स में मिलेगा सिर्फ 10.1 फीसदी बोनस, कर्मचारियों में मायूसी

टेल्को में टाटा मोटर्स में मिलेगा सिर्फ 10.1 फीसदी बोनस, कर्मचारियों में मायूसी

टेल्को में बोनस के नाम पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन इस बार भी कर्मचारियों के उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि कम से कम इस साल यूनियन उन्हें टाटा स्टील और अन्य कंपनियों की तर्ज पर कम से कम 20% बोनस दिलाएगा। लेकिन उसकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया, जब टाटा मोटर्स में सिर्फ 10.1 फीसदी बोनस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को हस्ताक्षर किए। कर्मचारियों को 10.1फीसदी बोनस मिलेगा। इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 57900 रुपए बोनस मिलेगा और न्यूनतम 43000 बोनस मिलेगा। गौरतलब है कि टाटा स्टील और अन्य कंपनियों में कई साल से 20% बोनस मिल रहा है। वहीं टाटा मोटर्स में इस साल 355 अस्थाई मजदूर को स्थाई करने पर सहमति बनी है। बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोता और महामंत्री आर के सिंह ने जुलूस निकाला और अपने यूनियन के कर्मचारियों से स्वागत करवाया। यूनियन ऑफिस में प्रेस वार्ता कर बोनस का ऐलान किया गया।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार