Home > Crime > केस से नाम हटाने के लिए बागबेड़ा में थाने में तैनात एसआई मांग रहा था ₹15000 रिश्वत, गिरफ्तार

केस से नाम हटाने के लिए बागबेड़ा में थाने में तैनात एसआई मांग रहा था ₹15000 रिश्वत, गिरफ्तार

बागबेड़ा में थाने में तैनात एसआई शशि भूषण राय केस से नाम हटाने के लिए बागबेड़ा के निवासी राजू सिंह से ₹15000 रिश्वत मांग रहा था। इस पर सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बागबेड़ा थाना पहुंची। और एसआई शशि भूषण को रिश्वत लेते रंगे हाथों की गिरफ्तार किया। इस मामले में बागबेड़ा के रहने वाले राजू सिंह ने 15 सितंबर को एसीबी से शिकायत की थी कि एसआई शशि भूषण उनसे केस से नाम हटाने के लिए₹15000 मांग रहा है। राजू ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके खिलाफ बागबेड़ा थाना में झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसकी तहकीकात एसआई शशि भूषण राय कर रहे थे। पहले उन्होंने नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी। राजू सिंह रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसीलिए मामले की शिकायत एसीबी से की और दरोगा को गिरफ्तार करवाया।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply