Home > Crime > चांडिल में रेलवे फाटक पार कर रहे युवक को ट्रेन ने कुचला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

चांडिल में रेलवे फाटक पार कर रहे युवक को ट्रेन ने कुचला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चांडिल में रेलवे फाटक पार कर रहे एक युवक को ट्रेन ने कुचल दिया है। घायल युवक ट्रैक्टर चालक है। उसका नाम प्रमोद टूडू है। प्रमोद टूडू किसी काम से कहीं जा रहा था। तभी रेलवे फाटक पार कर रहा था। अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन देखकर उसने बचने की कोशिश की। लेकिन, तब तक उसे ट्रेन की टक्कर लग गई थी। वह गिर गया और ट्रेन उसके पैर को कुचलती हुई निकल गई। उसका पैर पैर कट गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्रमोद टूडू को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार की है।
यह भी पढें – एमजीएम मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन अस्पताल में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन को 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी, हुआ हंगामा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply